अमरावती सड़क हादसा: यात्री वैन खाई में गिरी, पांच की मौत, सात घायल
अमरावती के रानीगांव घाट रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक पिकअप वैन चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वैन गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे ने स्थानीय लोगों और प्रशासन को हिला कर रख दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन तेज गति से चल रही थी, जब अचानक वाहन चालाक ने संतुलन खो दिया और वैन खाई में जा गिरी। घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुर्घटना का असली कारण क्या था। प्रारंभिक जांच में सड़क पर फिसलन और तेज गति को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
Authored by Next24 Hindi